
उपमंडल के मझवाड गांव में एक महिला ने ससुरालियों से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जोगेंद्रनगर अस्पताल से पालमपुर रेफर किया गया है। महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी 12 वर्ष पहले आशु कुमार पुत्र भूमि सिंह से हुई थी।
पति, ससुर और जेठ संजय उसे प्रताडि़त करते हैं। पति नशे में अकसर झगड़ा करता है। शनिवार शाम को भी उसके साथ झगड़ा किया। उसने गुस्से में जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
पति, सास व ससुर पर प्रताडि़त करने का आरोप
सुंदरनगर में एक महिला ने ससुरालियों पर प्रताडि़त करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीडि़त महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में निशा देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार निवासी घोड़ डाकघर सलवाणा तहसील सुंदरनगर ने बताया कि उसके पति सुरेंद्र कुमार, ससुर और सास निक्की देवी उसे प्रताडि़त करते रहते हैं। डीएसपी गुरबचन ङ्क्षसह ने मामले की पुष्टि की है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment