ऊना: बनगढ़ के वार्ड चार में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। इसमें एक व्यक्ति ने दराट से हमलाकर दादा और पोती को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। लोगों की मदद से घायल दादा-पोती को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचा गया। यहां वृद्ध व्यक्ति को उपचार जारी है, लेकिन पोती को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार सुबह बनगढ़ गांव के वार्ड चार में जमीन विवाद को लेकर पारिवारिक सदस्यों में बहस हो गई। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई। मारपीट में वरिंद्र सिंह उर्फ दारा ने वृद्ध सुरजीत सिंह पर दराट से हमला कर दिया। उसे बचाने के लिए पोती रजनी ने बीच-बचाव किया। आरोपी ने युवती पर भी दराट से हमला कर दिया। मारपीट में जहां सुरजीत सिंह के सिर और हाथ लहूलुहान हो गया, वहीं युवती के हाथों की अंगुलियां भी खून से लथपथ हो गईं।
दोनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। थाना प्रभारी ऊना गौरव भारद्वाज ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment