­

Monday, August 10, 2020

हिमाचल: बंदूक की नोक पर दो भाइयों ने घर में बंधक बनाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म

loading...

बिलासपुर के बरमाणा थाना के अंतर्गत एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो भाईयों सहित उनके पिता को भी हिरासत में ले लिया है। लड़की की शिकायत के अनुसार उसकी आयु 17 वर्ष 6 माह है। लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि एक युवक ने उसे अप्रैल माह में फ़ोन करके मिलने बुलाया था। 

मिलने के बाद युवक उसे पैदल रास्ते से पहले अपने घर और फिर अपनी मासी के घर ले गया। जब वह वापस मासी के घर से जंगल के रास्ते वापस आ रहे थे तो युवक ने जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक उसे घर ले गया जहां उसने उसे अपने भाई को सौंप दिया। उसके भाई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट की। इन लोगो ने उसे अपने घर में बंधक बना कर रखा। इस दौरान वह उससे कई बार दुष्कर्म करते और घर का सारा काम भी करवाते। यही नहीं इन दोनों भाईयों के पिता ने भी उसे बंदूक तान कर धमकी दी थी कि इस बारे किसी को बताने पर जान से मार देगा।

लड़की ने बताया कि वह छोटी जाती से संबधित है और आरोपी उच्च जाती से संबंध रखते हैं। शनिवार को नाबालिग किसी तरह उनके चंगुल से भाग गई और बिटिया फाउंडेशन की राष्ट्रिय अध्यक्षा सीमा संख्यांन के पास पहुंची। सीमा संख्यांन ने इस लड़की की तरफ से एसपी बिलासपुर के पास शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल शर्मा खुद बरमाणा थाना पहुंचे।

 शनिवार देर रात को ही दोनों भाईयों सहित उनके पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इस मामले को खुद देख रहे है और शनिवार से बरमाणा थाने में डटे हुए हैं। मामले की पुष्टि करते हुए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने कहा कि बिटिया फाउंडेशन की शिकायत पर बरमाणा थाने में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगामी जांच में जुट गई है। इस मामले की जांच खुद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं। अभी तक पुलिस ने तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया है अन्य दो व्यक्ति को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top