
राजधानी शिमला की नगर पंचायत सुन्नी में बुधवार को एक महिला ने सतलुज नदी पर बने सुन्नी-थली पुल से छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर आगामी कार्यवही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक अज्ञात महिला ने बुधवार दोपर को सतलुज नदी पर बने सुन्नी-थली पुल से छलांग लगा दी।
स्थानीय लोगों ने जब महिला को छलांग लगते देखा तो इसकी सुचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सुन्नी पुलिस थाना से थाना प्रभारी जयदेव शर्मा पुलिस दल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। महिला सतलुज में बहती हुई दिखाई दे रही थी।
थाना प्रभारी जयदेव शर्मा ने मौके पर उपस्थित स्थानीय कश्ती वालों की मदद से महिला को घरयाणा गांव के समीप पानी से निकाल कर सुन्नी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया। वहीं पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर शिनाख्त के लिए शव गृह में रखा है।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment