­

Wednesday, August 5, 2020

स्कूटी रोक गांव के ही लड़कों ने किया नाबालिग से गैंगरेप, बनाया वीडियो

loading...
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में एक लड़की के यौन उत्पीड़न का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है इस घटना में नाबालिग लड़की के साथ इन लोगों ने बलात्कार भी किया है।

पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है जो एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने ये भी कहा है कि जो कोई इन लोगों द्वारा बनाया गया वीडियो शेयर करेंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया है कि यह पूरा मामला इसी साल जुलाई महीने की चार तारीख का है।

लड़की एक लड़के के साथ स्कूटी से जा रही थी तभी कुछ लड़कों के समूह ने उन्हें घेर लिया। ये लोग लड़का-लड़की से पूछताछ करने लगे और धमकाने लगे। इसके बाद उन्होंने लड़के को पीटा और लड़की के साथ बलात्कार किया। यही नहीं, इन्होंने वीडियो भी बना लिया। इन्होंने धमकी दी कि अगर किसी को जानकारी दी तो इस वीडियो को लीक कर देंगे।

एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया है कि आरोपी लड़के पीड़िता के गांव के ही रहने वाले हैं। एसपी ने बताया कि इन सभी के खिलाफ गैंगरेप और प़ॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद यह भी चर्चा है कि आरोपी पहले भी कई लड़कियों को निशाना बना चुके हैं और अगर पुलिस सही से पड़ताल करे तो इनकी और करतूतें सामने आ सकती हैं।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में ऐसे समूह सक्रिय हैं जो एकांत में बैठे कपल्स को निशाना बनाते हैं। इनमें कई बार पर्यटकों को भी निशाना बनाया जाता है। कांगड़ा के परौर और पंचरुखी में भी इसी तर्ज पर लड़कियों के उत्पीड़न और बलात्कार की घटनाएं सामने आई थीं।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top