­

Thursday, August 6, 2020

हिमाचल के सेब पर स्कैब के हमले से बागवान परेशान

loading...
हिमाचल प्रदेश में सेब के बागीचों में स्कैब रोग के फैलने से पांच हजार करोड़ रुपये की आर्थिकी पर बहुत बढ़ा संकट खड़ा हो गया है। राज्य में साल 1980 के दशक के बाद स्कैब रोग ने एक बार फिर से बागीचों में हमला किया है। जिला शिमला के साथ प्रदेश के अन्य जिलों मंडी, कुल्लू व चंबा में भी यह रोग दस्तक दे चुका है।
बागीचों में स्कैब लगातार पांव पसारता जा रहा है, मगर बागवानों को उद्यान केंद्रों में समय रहते आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध नहीं हो रही हैं। इस कारण बागवान काफी परेशान हैं। बता दे कि स्कैब रोग एक महामारी की तरह है। वर्ष 1980 के दशक में यह रोग फैला था। उसके बाद अब एक बार फिर से स्कैब ने बागीचों को अपनी चपेट में ले लिया है।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top