शाहपुर की धारकंडीं के बोह निवासी दीप कौशल को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश सदस्य चुना गया है।दीप कौशल ने अपनी नियुक्ति पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी,भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जवाहर शर्मा,भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर का आभार जताते हुए कहा कि संगठन की और से उन्हें जो दायित्व दिया गया है वे उसे पूरी ईमानदारी, निष्ठा व लग्न के साथ निभाएंगे।दीप कौशल ने संगठन को विश्वास दिलाया है कि वह पार्टी और मोर्चे की निष्ठा व ईमानदारी के साथ सेवा करेंगे।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment