­

Saturday, August 8, 2020

कोरोना संकट के बीच स्पर और विदेशी किस्मों के सेब ने पछाड़ा रॉयल

loading...
कोरोना महामारी के चलते स्पर और विदेशी किस्मों के सेब ने रॉयल सेब को पूरी तरह से पछाड़ा दिया है अधिकतर सभी मंडियों से स्पर और विदेशों किस्मों का सेब करीब 15 सौ रुपये से चार हजार रुपये प्रति पेटी के भाव बिक रहा है। जबकि विभिन्न मंडियों से मिली जानकारी के मुताबिक रॉयल सेब आठ सौ रुपये से लेकर दो हजार रुपये प्रति बॉक्स के हिसाब से बिक रहा है। कई मंडियों में दर के हिसाब से भाव मिल रहे हैं।
जबकि, कई मंडियों में गढ़ के हिसाब से भी भाव चले हैं, जिस पर बागवानों ने दर वाली सेब मंडियों पर दिए जा रहे भाव पर आपत्ति जताई है। आनी क्षेत्र में बागवानों के पास रॉयल किस्म के सेब की अधिकतर पैदावार है, लेकिन रॉयल के दाम बागवानों के मुताबिक न मिलने से बागवान मायूस है। वहीं, आनी वैली ग्रोवर एसोसिएशन का कहना है कि मंडियों में कच्चा और बिना गुणवत्ता वाला रॉयल सेब मंडियों में पहुंचने के कारण रॉयल सेब के बागवानों को उनके मुताबिक दाम नहीं मिल रहे हैं।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top