­

Monday, August 10, 2020

श्री रेणुका जी बांध सहित छह परियोजनाओं को हरी झंडी…

loading...
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय महत्व की रेणुका जी बांध समेत 7,922.69 करोड़ रुपये की छह परियोजनाओं को मंजूरी दी। दिल्ली में हुई जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की 13वीं निवेश अनुमति समिति (आईसीसी) की बैठक में वित्तीय प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई।
हिमाचल के लिए सिंचाई, बहुउद्देश्यीय और बाढ़ नियंत्रण जैसी छह परियोजनाएं हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा प्रवास के दौरान धर्मशाला में दी। रेणुका बांध गिरि नदी के पास ददाहू में बन रहा है। इसमें बिजली उत्पादन के लिए हिमाचल 12 फीसदी, केंद्र 88 फीसदी खर्च करेगा। 
उन्होंने बताया कि रेणुका बांध प्रोजेक्ट से दिल्ली को 23 क्यूमैक्स पीने का पानी मिलेगा। हिमाचल को 40 मेगावाट मुफ्त बिजली और 3.15 प्रतिशत की जल हिस्सेदारी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल को मिली छह परियोजनाओं में 6,947 करोड़ रुपये की रेणुका जी बांध परियोजना (राष्ट्रीय परियोजना) और हिमाचल सरकार की 975.70 करोड़ रुपये की पांच अन्य परियोजनाएं शामिल हैं।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top