
भदरोता की विवाहिता ने गांव के दो युवकों पर गोशाला में दुष्कर्म व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने सरकाघाट पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पीडि़ता ने बताया वह अपनी गोशाला में गई थी, इसी बीच गांव के दो युवक आए। युवकों ने विवाहिता के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने प्रयास किया। इस दौरान विवाहिता ने शोर मचाया। इस पर दोनों युवक विवाहिता को दुष्कर्म करने की धमकी देकर चले गए। उधर, डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया पुलिस दोनों आरोपितों की तलाश कर रही है।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment