
शाहपुर पर कोरोना का बड़ा अटैक हुआ है।रविवार को कांगड़ा ज़िला में आए कोरोना के 40 नए मामलों में आठ मामले शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के है।शाहपुर की नेरटी निवासी 70 व 42 वर्षीय दो महिलाओं की रिपोर्ट पॉसिटिव आई है।यह दोनों महिलाएं पहले से संक्रमित व्यक्ति के सपंर्क में आई थी।शाहपुर के गोरडा का 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉसिटिव आई है।यह स्वस्थ कर्मी है तथा होम आइसोलेशन था।लपियाना के डक की 28 वर्षीय महिला व उसका एक साल का बच्चा भी कोरोना पॉसिटिव आया है।
यह कोरोना पॉसिटिव के संपर्क में थे तथा होम आइसोलेशन में थे।लपियाना के डक की ही 65 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉसिटिव आई है।यह महिला भी पहले से संक्रमित के संपर्क में आई थी।हारचक्कियां के ट्रोली का 16 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉसिटिव आया है।यह 25 अगस्त को बिहार से आया था।मनेई गुजरेड की 29 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉसिटिव आई है।यह पहले से संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आई थी।डाडासिबा के बह गांव की 42 वर्षीय महिला व उनके 18 तथा 22 वर्षीय दो पुत्र कोरोना पॉसिटिव आए है।जसूर की 43 वर्षीय महिला,22 व 15 वर्षीय युवती कोरोना पॉसिटिव आई है।टांडा मेडिकल कालेज की 24,29,28 वर्षीय स्वस्थ्य महिला कर्मी कोरोना पॉसिटिव पाए गए है।
नगरोटा बगवां के घोराब की 25 वर्षीय युवती भी कोरोना पॉसिटिव पाई गई है।यह स्वस्थ्य कर्मी है।नूरपुर के बासा बजीरा की 21 वर्षीय युवती भी कोरोना पॉसिटिव आई है।53 मील के खिली की 45,35 वर्षीय महिला कोरोना पॉसिटिव पाई गई है।कांगड़ा के शिवडोला का 15 वर्षीय युवक,79 वर्षीय व्यक्ति व 47 वर्षीय महिला कोरोना पॉसिटिव आई है।कांगड़ा के कटरोह का 36 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉसिटिव पाया गया है।यह 19 अगस्त को दुबई से आया था।टांडा मेडिकल कालेज की 35 वर्षीय महिला स्वस्थ कर्मी,25 वर्षीय युवक स्वस्थ कर्मी की रिपोर्ट भी पॉसिटिव आई है।
आर्मी क्वारन्टीन सेंटर योल में 34,28,26 वर्षीय सैनिक कोरोना पॉसिटिव आए है।टांडा मेडिकल कालेज के भुंतर निवासी 24 वर्षीय स्वस्थ कर्मी कोरोना पॉसिटिव आया है।53 मील रजियाना की 38 वर्षीय महिला स्वस्थ कर्मी,टांडा मेडिकल कालेज में बिलासपुर के भराड़ी निवासी स्वस्थ कर्मी,वेस्ट बंगाल से आए 33 वर्षीय युवक,टांडा रोड़ भल्ला निवासी 32 व उनका 28 वर्षीय भाई भी कोरोना पॉसिटिव आए है।होशियारपुर रोड कांगड़ा निवासी निज़ी अस्पताल की 36 वर्षीय महिला कर्मचारी कोरोना पॉसिटिव आई है।17 वर्षीय ज्वैलर कोरोना पॉसिटिव आया है।यह वेस्ट बंगाल से आया था तथा कांगड़ा छेब में संस्थागत क्वारन्टीन था।रविवार को टांडा मेडिकल कालेज में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हो गई है।हमीरपुर बड़सर की 63 वर्षीय महिला की टांडा में मौत हो गई।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment