­

Thursday, August 20, 2020

सलोल के जंगल में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म: सात युवकों ने दिया घटना को अंजाम

loading...
Rape in a hotel room, a girl came from Kawardha to attend training ...
शाहपुर के साथ लगते सलोल के जंगलों में एक विवाहिता से सात लड़कों ने दुष्कर्म किया है। पीड़ित महिला ने गगल पुलिस थाना में इस बारे शिकायत दर्ज करवाई है।जानकारी के मुताबिक यह मामला 19 अगस्त का है। 
महिला ने थाना में शिकायत दी है कि बुधवार को सात लड़कों ने सलोल के जंगलों में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। यह लड़के बाद में उसे मैक्लोडगंज के एक होटल में ले गए तथा वहां भी उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। 
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कांगड़ा के डीएसपी सुरेंद्र राणा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पांच की तलाश जारी है। आरोपी बख्शे नहीं जायेंगे तथा जल्द जेल की संखिचो के पीछे होंगे।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top