हिमाचल के आठ जिलों में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 22 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने 17 और 18 अगस्त को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
पूरे प्रदेश में बीस अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। देवभूमि हिमाचल में पिछले 48 घंटों में भारी बारिश ने खूब तबाही मचाई है। अकेले मंडी जिला में डेढ़ दर्जन घरों को नुकसान पहुंचा है। यहां पांच मकान ढह गए जबकि तीन हवा में लटक गए हैं। 10 घरों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है।
वहीं रविवार को प्रदेश में मौसम मिलाजुला बना रहा। ऊना-भुंतर में अधिकतम तापमान 34.8, सुंदरनगर 31.7, बिलासपुर 30.5, हमीरपुर 30.2, चंबा 32.5, कांगड़ा 29.3, सोलन 28.5 , मंडी 32.1, नाहन 27.0, मनाली 27.0, धर्मशाला 27.2, केलांग 28.4, कल्पा 25.6, शिमला 23.6 और डलहौजी में 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment