­

Saturday, August 15, 2020

मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में दो नागरिकों की मृत्यु पर शोक किया व्यक्त

loading...
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हणोगी माता मंदिर के समीप हुए सड़क हादसे में दो नागरिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि उन्हें दुर्घटना में हुए नागरिकों की मृत्यु पर अत्यंत दुःख पहुंचा है।
उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंग्त आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों से बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने तथा नदी-नालों के समीप न जाने की सलाह दी है।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top