शाहपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते धारकंडी के भलेड में पंचायत में हो रहे भूस्खलन से एक मकान पूरी तरह से ढ़ह गया है। भूस्खलन से प्रभावित परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मकान ढ़हने के बाद प्रभावित परिवार के पांच सदस्यों को पड़ोसियों के यहां शरण लेनी पड़ रही है। मकान मालिक दिहाड़ीदार है। उनके परिवार में तीन बेटियों सहित पांच सदस्य है, जो अब बेघर हो गए है।
मकान मालिक रमेश चंद सपुत्र अमर सिंह ने बताया कि भूस्खलन से उसका एक चार कमरे व एक रसोई का मकान, एक दुकान व पशुशाला पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। उन्होंने बताया कि उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। यहां बता दे कि क्षेत्र में लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश की बजह भलेड पंचायत के वार्ड एक में पिछले कुछ दिनों से भूस्खलन हो रहा है तथा वीरवार को भारी भूस्खलन के चलते एक मकान खतरे की जद में आ गया था।
भूस्खलन अधिक होने के चलते मकान से सारा सामान निकाल कर साथ लगते घर मे रख दिया था तथा परिवार के सदस्य भी बीती रात पड़ोस के घर में थे, शुक्रवार तड़के हुए भारी भूस्खलन ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। मकान ढह गया है। पीड़ित परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। पंचायत प्रधान भलेड पवन ठाकुर ने कहा कि घटना से पीड़ित परिवार का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
एक मकान, एक दुकान व पशुशाला ढह गई है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार की उचित सहायता करने का आग्रह किया है। नायब तहसीलदार फकीर चंद ने बताया कि भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने खुद घटनास्थल का दौरा किया है। पीड़ित परिवार को तिरपाल दी जा रही है। फील्ड स्टाफ को नुकसान बारे रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा है।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment