चम्बा शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से कंटेनमेंट जॉन में तब्दील किए गए नगर परिषद के आठ वार्डों के लोगों की सुविधा हेतु प्रशासन ने हाथ बढ़ाया है। पूर्ण रूप से सील सभी आठ वार्डों में रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। नगर परिषद चम्बा के तहत वार्ड धड़ोग, कसाकड़ा, चौगान, हटनाला, जनसाली, चौंतड़ा, सपड़ी व सुराड़ा में प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति घर द्वार सुनिश्चित की जा रही है।
लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। यदि किसी व्यक्ति को दूध, दही, ब्रेड इत्यादि चाहिए तो वह 94184-77515 पर संपर्क कर सकता है। वहीं राशन के लिए 94590-85444 व 94180-01919, सब्जी के लिए 78075-02442 व 88941-86201, दवाओं के लिए 70189-53310 और अन्य किसी भी आवश्यक वस्तु के लिए 94180-67443 पर संपर्क किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त राशन खरीदने में असमर्थ व्यक्ति निशुल्क राशन हेतु एसडीएम कार्यालय चम्बा के 98169-02422 पर संपर्क कर सकते हैं। उधर, एसडीएम चम्बा शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि कंटेनमेंट जॉन में आवश्यक वस्तुओं को घर द्वार पहुंचाने के उद्देश्य से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। किसी भी समय इन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। कंटेनमेंट जॉन में लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए तत्परता से कार्य किया जा रहा है।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment