
बच्चे के साथ घर लौट रही महिला के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। इसके चलते महिला की मौत हो गई है। महिला की पहचान 27 वर्षीय अनारकली पत्नी करमचंद के रूप में हुए है। जानकारी के अनुसार महिला दोपहर बाद अपने बीमार बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई थी। महिला के साथ अन्य तीन महिलाएं और थी। महिला अपने बच्चे का इलाज करवा कर घर की तरफ लौट रही थी कि अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गया और महिला के सिर पर लग गया।
महिला बेहोश हो गई। महिला को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सुन्नी स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला का शिमला जिले के सुन्नी स्थित नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment