हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा जिले में मैक्लोडगंज के पास एक महिला के साथ सात युवकों द्वारा सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आयी है।
हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा जिले में मैक्लोडगंज के पास एक महिला के साथ सात युवकों द्वारा सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आयी है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस थाना गग्गल में मामले को दर्ज कर लिया गया है। वहीँ, पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।गैंगरेप की घटना 19 अगस्त की है। आरोप है कि सातों युवक, 32 वर्षीय महिला को गाड़ी में बिठाकर गग्गल के पास सलोल के जंगल मे ले गए। यहीं पर युवकों ने गैंगरेप किया। इसके बाद युवक महिला को मैक्लोडगंज के एक होटल में भी ले गए और यहां पर भी दुष्कर्म किया गया।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment