­

Friday, August 28, 2020

हिमाचल: महिला से दुराचार मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा

loading...
हिमाचल: महिला से दुराचार मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा

महिला से दुराचार मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि सोलन जिला की एक महिला ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर अपने साथियों के साथ मिलकर अगवा कर उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार वह इन दिनों बिलासपुर स्थित अपने मायके में आई थी।

आरोपी ने उसे गत 22 अगस्त की रात को फोन पर यह कहकर सड़क पर बुलाया था कि उसकी बेटी बीमार है और उसके पति ने उसे लाने के लिए भेजा है, जिस पर वह सड़क पर आ गई।इस दौरान आरोपी ने उसे अपने साथियों के साथ मिलकर जबरदस्ती कार में बिठाया और पंजाब सीमा पर स्थित गरामोड़ा में ले जाकर अपने दोस्त के घर में उसके साथ दुराचार किया।

महिला पुलिस थाना बिलासपुर की एक टीम ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए वीरवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। एएसपी अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे शनिवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top