
जिला चंबा के सरू गांव में एक व्यक्ति द्वारा गलती से जहरीला पदार्थ निगल जाने का मामला संज्ञान में आया है। गंभीर अवस्था में व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका उपचार जारी है। व्यक्ति की पहचान 45 वर्षीय योग पुत्र चुनी राम राज निवासी गांव सरू के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक व्यक्ति ने गलती से ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
जिससे उसकी तबीयत बिगडऩे लगी और वह तड़पने लगा। कुछ ही देर में उसकी तबीयत और बिगड़ गई तथा वह जोर-जोर से चीखने लगा। परिजनों ने उसकी बिगड़ती तबीयत देख उसे उपचार के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया है।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment