­

Saturday, August 1, 2020

हिमाचल: दुष्कर्म के बाद सास से की अमानवीयता, महिला ने आईजीएमसी में तोड़ दम

loading...
दुष्कर्म के बाद साहिमाचल: दुष्कर्म के बाद सास से की अमानवीयता, महिला ने आईजीएमसी में तोड़ दमस से की अमानवीयता, महिला ने आईजीएमसी में तोड़ दम

जिला शिमला के ठियोग उपमंडल में 55 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के बाद अमानवीयता का मामला सामने आया है। बुरी तरह घायल महिला ने आईजीएमसी शिमला में दम तोड़ दिया है। पुलिस ने धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी महिला के दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर शाम पुलिस थाना ठियोग को सिविल अस्पताल से सूचना मिली कि किसी महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म हुआ है।

महिला नेपाल मूल की है। आरोप है कि महिला के दामाद ने उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया है। महिला को वीरवार रात अस्पताल उसके परिजनों ने पहुंचाया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला की बिगड़ती हालत को देख उसे शिमला आईजीएमसी भेज दिया, जहां उसकी मौत हो गई। ठियोग पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या के आरोप में महिला के दामाद को गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें अस्पताल से फोन आया कि कोई महिला घायल अवस्था में आई है। इसके बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और आरोपी को पकड़कर उसे हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पर महिला से अमानवीयता करने और महिला की हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top