­

Saturday, August 8, 2020

कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद जिला चंबा के 8 वार्ड सील

loading...
कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने चंबा शहर के आठ वार्डों को पूरी तरह से सील कर दिया है। इन्हें कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। वहीं, बाकी वार्डों को बफर जोन में शामिल किया गया है। बता दें कि आज चंबा में 45 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। यह पहले पॉजिटिव आए लोगों के प्राइमरी व सेकेंडरी कांटेक्ट से हैं।
धड़ोग व कसाकड़ा वार्ड काफी तंग क्षेत्र हैं। यहां पर एक बर्थ-डे पार्टी व एक अन्य कार्यक्रम हुआ था। इसमें काफी लोगों ने हिस्सा लिया था। इसी वजह से यह मामले आए हैं। इसी के चलते शहर में कंटेनमेंट जोन बनाने का निर्णय लिया गया है धड़ोग व कसाकड़ा वार्ड पहले से ही कंटेनमेंट जोन हैं। वहीं, चौगान, हटनाला, जनसाली, चौंतड़ा, सुराड़ा व सपड़ी वार्ड को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top