­

Monday, August 24, 2020

हिमाचल: महिला ने जीजा पर लगाए दुष्कर्म के आरोप, 5 महीने बाद शिकायत

loading...

राजधानी शिमला में एक महिला ने अपने जीजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाए है। पीड़ित महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार वर्ष 2003 में महिला की शादी हुई थी और उसके 2 बच्चे हैं। पति की मौत के बाद छोटी बहन का पति उस पर बुरी नजर रखने लगा और किसी न किसी बहाने उसके घर पर आता रहता था। इस बारे में उसने अपनी मां और छोटी बहन को भी बताया था। पीड़िता के मुताबिक 22 मार्च, 2020 को जब वह अपने कमरे में अकेली थी तो शाम के समय उसका जीजा घर पर आया और दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि उसने अपनी मां के समक्ष घटना का खुलासा किया लेकिन बहन का परिवार न टूटे, इस कारण पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई। उधर, एसपी ओमापति जम्वाल ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धाराओं 452 व 376 में केस दर्ज कर लिया गया है।
from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top