
कांगड़ा जिला के मलेहड़ गांव की 40 वर्षीय महिला सरिता पत्नी राजकुमार की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। सरिता देवी की मां सत्या देवी ने पुलिस में राजकुमार के विरुद्ध उसकी बेटी को मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करके मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने राजकुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका सरिता की मां सत्या देवी ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी की शादी 15 वर्ष पूर्व राजकुमार से हुई थी। गत दो वर्षों से सरिता देवी को उसका पति राजकुमार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और रोजाना शराब पीकर तंग करता था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर सरिता देवी ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
घटना के बाद सरिता देवी को चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सकों ने सरिता देवी को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी बीडी भाटिया ने बताया कि पुलिस ने राजकुमार के विरुद्ध धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment