
खलेड़ गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति की सांप के डसने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीराम रात को अपने कमरे में सो रहा था। अचानक सांप ने उसे डस लिया। जब मनीराम की तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे रामशहर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद वह घर वापस आ गए।
इसके बाद परिजन उसे नालागढ़ अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक का पहले कोविड टेस्ट होगा, रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक का पोस्टमार्टम होगा। उधर, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कुमार ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को फौरी राहत देने का आग्रह किया है।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment