शिमला उपमंडल ठियोग के साथ लगती घूंड पंचायत के धूक्खर गांव में तीन भाइयों का मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस अग्निकांड में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि आग किन कारणों से लगी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मकान पंचायत प्रधान बेली राम झांगटा, उनके भाई राजू और इनके तीसरे भाई का बताया जा रहा है। मकान में आधी रात को एकाएक आग लग गई। घर में आग भड़कती देख इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। साथ ही छैला चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंची।
घटना का पता चलते ही साथ लगते इलाके के सभी गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। परंतु तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। इस भीषण अग्निकांड में 20 कमरों के अलावा तीन पशुओं के भी जिंदा जलने की सूचना है। अग्निकांड में पांच परिवार बेघर हो गए हैं। 19 लोगों के सिर से छत छिन गई है।

from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment