तबीयत खराब होने पर उन्हें काठा से बीती रात आईजीएमसी शिमला लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। महिला का शिमला के कनलोग श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। महिला का संक्रमित पति भी काठा अस्पताल में भर्ती है। उधर, नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन दमे से ग्रसित बल्ह के 80 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की शनिवार को मौत हो गई। उन्हें मंडी अस्पताल से रेफर किया गया था। नालागढ़ के पल्ली की 34 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की भी मौत हो गई है। मौत के बाद शनिवार को महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जानकारी के अनुसार महिला को 20 अगस्त को अस्पताल में भर्ती किया गया था और 21 को इसकी मौत हो गई। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मृतक महिला के संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
शनिवार को प्रदेश में 172 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सोलन जिले में एक साथ 50 नए मरीज आए हैं। बिलासपुर में 43, किन्नौर में चार, कुल्लू आठ, मंडी सात, सिरमौर नौ, ऊना-लाहौल-स्पीति और चंबा एक-एक, शिमला छह, हमीरपुर 26 और कांगड़ा में 16 नए पॉजिटिव मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4895 पहुंच गया है। 1478 सक्रिय मामले हैं। अब तक 3341 मरीज ठीक हो चुके हैं। शनिवार को 107 और मरीज ठीक हो गए।47 मरीज प्रदेश के बाहर चले गए हैं। बिलासपुर जिले में एक छह साल के बच्चे सहित 43 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment