­

Monday, August 24, 2020

हिमाचल में भारी बारिश से अभी तक 28211.37 लाख का हुआ नुकसान, इतने लोगों की गई जाने…

loading...
भारी बारिश से अभी तक हिमाचल में 28211.37 लाख रुपये की क्षति हो चुकी है। प्रदेश में 142 लोगों की जान गई है जबकि चार लोग लापता हैं। जिला कांगड़ा में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल्लू में 5, लाहौल स्पीति व किन्नौर में 8, ऊना व हमीरपुर में 9, बिलासपुर व सिरमौर में 11, सोलन जिला में 12, चंबा में 15, शिमला में 23 व मंडी जिला में 27 लोगों की जान गई है। बिलासपुर जिले में सबसे अधिक 190 लाख की क्षति का आकलन किया गया है। जिला शिमला में 81 लाख की क्षति हुई है।
वही, जिला चंबा 50.64, हमीरपुर 61.46, मंडी 169.36, कांगड़ा 90.46, किन्नौर 48.54, कुल्लू 6.3, लाहौल स्पीति 2.4, सिरमौर 2.95, सोलन 25.08 और ऊना 28.68 लाख का नुकसान हुआ है। इसके अलावा 46 पशु मारे गए हैं। दो पक्के मकान और 63 कच्चे मकान पूरी तरह से टूट गए हैं। 37 पक्के मकान और 265 कच्चे मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। पांच दुकानें और 308 गोशालाएं, घराट और श्मशानघाटों को क्षति पहुंची है। इनको 332.81 लाख का नुकसान हुआ है। 

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top