
पुलिस थाना मैक्लोडगंज की टीम ने 24 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना मैक्लोडगंज के एएसआई बचन सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी जब गश्त पर थी, तो भागसूनाग में पैदल आ रहा शिवचरण निवासी नूरपुर पुलिस को देखकर भाग गया।
इस पर पुलिस को शक हुआ और उसका पीछा किया। आरोपी ने अपनी जेब से एक पैकेट झाड़ियों में फेंक दिया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी विमुक्त रंजन ने की है।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment