
हिमाचल में 15 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में आंधी और भारी बारिश होने की संभावना है। वहीँ सुबह से कुछ जगह बूंदाबांदी शुरू हो गई तो कई जगह धूप भी निकल आई। कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण नुकसान की आशंका भी जताई गई है।
बारिश के कारण अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 32.5 दर्ज किया गया। प्रदेश में मूसलाधार बारिश के चलते 141 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं।
इनमें से सबसे अधिक मंडी जोन में 80, कांगड़ा जोन में 37, हमीरपुर जोन में 18 और शिमला जोन में छह सड़कें बंद हैं। अभी तक प्रदेश में 142 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है, जिसमें से 134 करोड़ का नुकसान लोक निर्माण विभाग को सड़कों की खराबी के कारण हुआ है।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment