­

Monday, August 31, 2020

12 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के बाद पिता ने फंदा लगाकर दी जान

loading...
12 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के बाद पिता ने फंदा लगाकर दी जान

देव भूमि हिमाचल में एक बेहद शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें श्री नैना देवी क्षेत्र की सलोआ पंचायत में करीब 38 साल के पिता ने 12 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद खुद को फांसी पर लटकाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि आरोपी बाप शराब के नशे में धुत रहता था कोट पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर के बाद 38 साल के बाप ने बेटी से दुष्कर्म किया। इसके बाद वो मौके से भागने की फिराक में था। लेकिन आरोपी के भाई ने उसे कमरे में बंद कर दिया। और पुलिस को सूचना दी जब पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुला तो पुलिस सन्न रह गई।

आरोपी  ने खुद को फांसी लगा ली थी पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की। शाम 6 बजे के आसपास घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को पीड़िता से बातचीत करने में भी कुछ वक्त लगा। रोते-रोते बच्ची ने पूरी वारदात पुलिस को बताई। प्रारंभिक छानबीन में यह भी पता चला है कि बच्ची की मां भी बच्चों को छोडक़र कहीं ओर रह रही है। पिता के साथ दो बेटियां व एक बेटा रह रहे थे। जबकि एक बड़ी बेटी नाना-नानी के घर पर रहती है। डीएसपी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top