हिमाचल प्रदेश के अधिकतर इलाकों में रात से सुबह तक लगातार बारिश का दौर जारी रहा। इस कारण नदी नाले उफान पर हैं। कई जगह भूस्खलन होने सड़कों पर आवाजाही भी बाधित हुई है। मौसम विशेषज्ञों ने आज वीरवार के लिए चार जिलों में भारी बारिश व तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कांगड़ा, शिमला, सोलन और बिलासपुर में भारी बारिश हो सकती है।
इसके अलावा शुक्रवार और शनिवार को भी मौसम के तेवर कड़े रहेंगे। पांच जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। इसके अलावा लाहुल व मनाली की पहाडि़यों पर हलका हिमपात भी हुआ है, इस कारण मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment