­

Sunday, July 12, 2020

हिमाचल: बादल फटने से नाले में आई बाढ़, लोगों में मची अफरा-तफरी

loading...
cloud burst in manali caused flood in the drain

हिमाचल/मनाली के साथ लगते कन्याल नाले में बादल फटने से नाले में बाढ़ आ गई जिससे जल शक्ति विभाग को भारी नुक्सान हुआ है। शनिवार देर शाम अचानक रांगड़ी के कन्याल नाले में पानी बढ़ गया, जिससे यहां अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही लोगों को पता चला कि कन्याल नाले में बादल फट गया है तो कन्याल से रांगड़ी तक के लोग परेशान हो गए। बादल फटने से हालांकि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है लेकिन कन्याल नाले से जाने वाली जल शक्ति विभाग की सारी पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई है।

कन्याल से लेकर रांगड़ी तक जल आपूर्ति प्रभावित

ग्रामीणों मुकेश, मोती, अजय कुमार, रोहन, शालू व मकरध्वज ने बताया कि शाम के समय हल्की बारिश शुरू हुई। इसी बीच नाले में अचानक बाढ़ आ गई। इससे नाले किनारे रहने वाले सभी लोग इधर-उधर भागे। जल शक्ति विभाग के एसडीओ मनाली अमित ने बताया कि कन्याल से लेकर रांगड़ी तक जल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। उन्होंने बताया कि नाले में अचानक आई बाढ़ से विभाग को भारी नुक्सान हुआ है।

नदी-नालों की ओर न जाएं लोग : एसडीएम

मनाली के एसडीएम रमन घरसंगी ने कन्याल नाले में बादल फटने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। उन्होनें लोगों से आग्रह किया कि वे नदी-नालों की ओर न जाएं।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top