­

Friday, July 10, 2020

कांगड़ा: काम से घर लौटे रहे युवक को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

loading...
कांगड़ा: काम से घर लौटे रहे युवक को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

कांगड़ा जिला के तहत आते गरली के निकटवर्ती गांव चपलाह में गत रात मनीष कुमार (36) पुत्र कुलदीप चंद शर्मा को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता कुलदीप चंद ने बताया कि उनका बेटा गत रात करीब 8 बजे अपने काम से वापस घर आ रहा था कि उसे सांप ने काट लिया जिसके बाद उसे उपचार के लिए ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मनीष कुमार अपने पीछे बुजुर्ग मां-बाप, पत्नी, 3 साल की बेटी व 6 साल का बेटा छोड़ गया है। स्थानीय वार्ड सदस्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि गाड़ी से उतरने के बाद मुनीष कुमार को घर जाते समय सांप ने काट लिया और करीब 2 घंटे के पश्चात ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार की सहायता की गुहार लगाई है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top