­

Thursday, July 23, 2020

नाले में पेड़ पर फंदे से लटका मिला नेपाली युवक का शव..

loading...
नाले में पेड़ पर फंदे से लटका मिला नेपाली युवक का शव..

राजधानी के बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत संकट मोचन के पास बुधवार को नाले में पेड़ पर फंदे से लटके एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव देखते ही स्थानीय लोग दहशत में आ गए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर तफतीश शुरू की। शिनाख्त में पता चला कि मृतक नेपाली मूल का युवक है।

जिसका नाम यमलाल है और वह 20 साल का था। युवक संकटमोचन से सटी कच्ची घाटी में रह रहा था।पुलिस के मुताबिक शव काफी दिनों से फंदे पर लटका था और यह गली-सड़ी अवस्था में था। प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस इसे खुदकुशी की घटना मान रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में जांच जारी है। एएसपी प्रमोद शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top