­

Saturday, July 18, 2020

हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, चार दिन अलर्ट, प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

loading...

हिमाचल में शनिवार से मानसून सक्रिय होगा। चार दिन तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। शनिवार और रविवार को प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। 20 और 21 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट है। सरकार से इस दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है। 23 तक हिमाचल में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। शुक्रवार सुबह शिमला में मौसम साफ रहा। दोपहर बाद शहर में बादल बरसे।

मैदानी जिलों में मौसम साफ रहा। शुक्रवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35.5, ऊना 35.4, हमीरपुर 35.2, भुंतर 34.2, सुंदरनगर 33.1, चंबा 31.1, नाहन-कांगड़ा 31.0, सोलन 30.5, धर्मशाला 29.4, शिमला 24.5, कल्पा 23.9, केलांग 21.9 और डलहौजी में 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। उधर, जिला कुल्लू में वीरवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। ब्यास के साथ जिले के नदी-नालों का जलस्तर उफान पर आ गया। लारजी-सैंज मार्ग पागलनाला में आई बाढ़ से ढाई घंटे तक बंद रहा। सब्जी की दर्जनों गाड़ियां फंसी रहीं। कई मार्गों पर भूस्खलन हुआ।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top