­

Sunday, July 19, 2020

मंडी जिले की महिला की कोरोना से मौत, महिला ने पीजीआई में तोड़ा दम

loading...

मंडी हिमाचल के मंडी जिले की ग्राम पंचायत थौना के पड़ासला गांव की एक महिला की कोरोना संक्रमण से चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हो गई है। महिला का पति असम राइफल में तैनात है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ अपनी बहन के घर चंडीगढ़ पहुंची थी। महिला पहले से ही बीमार रहती थी। शुक्रवार को महिला को इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया, जहां कोविड-19 के सैंपल लिए गए।

शुक्रवार को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शनिवार को महिला की तबीयत काफी बिगड़ गई और दोपहर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, अब महिला के पति और बच्चों को चंडीगढ़ में ही होम क्वारंटीन कर दिया है। प्रोटोकोल के तहत प्राइमरी संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए जा रहे हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं सरकाघाट का कोई रिश्तेदार संक्रमित के परिवार के कांटेक्ट में तो नहीं आया। इस बात की पुष्टि एसडीएम सरकाघाट जफर इकबाल ने की है।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top