­

Thursday, July 9, 2020

हिमाचल: कार में विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म,आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

loading...
हिमाचल: कार में विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म,आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

हिमाचल /शिमला: रामपुर उपमंडल में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विवाहिता ने अपने गांव के ही एक युवक पर कार में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी अविवाहित है।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने रेप करने के दौरान उसके फोटो खींचे और फिर उसके सोने तथा चांदी के जेवरात भी हड़प लिए। पीड़िता के मुताबिक आरापी ने इस वारदात को 9 दिन पहले 30 जून को कार (एचपी-06,1734) में अंजाम दिया। पीड़िता की तहरीर पर रामपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। हालांकि अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि आईपीसी की धारा 376 (2), 354सी और 379ए में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top