­

Thursday, July 30, 2020

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त- सड़के बंद होने से यातायात ठप

loading...
हिमाचल प्रदेश में बुधवार रात से हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। हालाँकि मौसम में आए इस बदलाव से पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम ठंडा हो गया है। मैदानी जिलों के लोगों को भी गर्मी से कुछ राहत मिली है। लेकिन इस बारिश ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में खासा नुक्सान किया है। हमीरपुर में मूसलाधार बारिश से टौणी देवी से कक्कड़ मार्ग पर पहाड़ी के दरकने से यातायात बंद हो गया है।
उटपुर में गौशाला गिरने से तीन मवेशियों की मौत जबकि एक मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। सोलन जिले में बारिश से कंडा धर्मपुर संपर्क मार्ग धंस गया जिससे यातायात ठप हो गया है। प्रशासन ने जिले के सभी उपमंडलों से नुकसान से संबंधित रिपोर्ट मांगी है। भारी बारिश के कारण जामली व आसपास के क्षेत्र में मक्की की फसल खेतों में बिछ गई है। कुल्लू जिले में बुधवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण घाटी का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।
लारजी-सैंज मार्ग रात को छह घंटे तक अवरूद्ध रहा। इसके अलावा जिले में भूस्खलन व पत्थर गिरने से एक दर्जन के करीब सड़क मार्ग प्रभावित हुए है। रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची पहाडिय़ों मेंं हल्का हिमपात हुआ है। ज्वालामुखी नादौन मार्ग पर भारी बारिश के चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top