­

Wednesday, July 15, 2020

हिमाचल: भैंसे चराने गया 9 साल का मासूम यमुना नदी में डूबा

loading...
हिमाचल: भैंसे चराने गया 9 साल का मासूम यमुना नदी में डूबा

पांवटा साहिब उपमंडल के तहत यमुना नदी में 9 साल का बच्चा डूब गया है। पुलिस टीम व स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार शमशाद (9) पुत्र भूरा निवासी मस्त्री खोल, सतीवाला मंगलवार दोपहर को भैंसों के साथ यमुना नदी में गया हुआ था।

 बताया जा रहा है कि बालक नदी में भैंस के ऊपर चढ़ गया था और बीच नदी में भैंस के ऊपर से गिर गया तथा नदी में बह गया, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। 

प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर यमुना नदी में सर्च ऑप्रेशन शुरू कर दिया है। पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि यमुना नदी में एक बच्चे के डूबने की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top