­

Friday, July 17, 2020

80 वर्षीय तांत्रिक ने इलाज के बहाने महिला से किया दुष्‍कर्म

loading...
80 वर्षीय तांत्रिक ने इलाज के बहाने महिला से किया दुष्‍कर्म

बल्ह पुलिस ने दो दिन की लुकाछिपी के बाद दुष्कर्म के आरोपित 80 वर्षीय तांत्रिक लोहारी राम को बुधवार रात मौवीसेरी से गिरफ्तार किया। आरोपित अपनी कुटिया से जंगल के रास्ते होता हुआ पुखरी गलू पहुंच गया था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। लोहारी राम ने क्षेत्र की एक महिला से इलाज के बहाने दुष्कर्म किया था। महिला की शिकायत पर आरोपित के विरुद्ध पुलिस थाना बल्ह में दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपित को वीरवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपित का तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। डीएसपी लीव रिजर्व मंडी अनिल पटियाल ने इसकी पुष्टि की है।

बल्ह में बच्ची से दुष्कर्म

बल्ह हलके में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित बच्ची का नजदीकी रिश्तेदार बताया जा रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर बल्ह पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म व पोक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी लीव रिजर्व मंडी अनिल पटियाल ने इसकी पुष्टि की है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top