­

Saturday, July 25, 2020

किराया बढ़ने के बाद भी करीब 260 बसें खड़ी, नहीं मिली सवारियां

loading...
25 फीसद किराया बढ़ोतरी व सात रुपये न्यूनतम किराया की अधिसूचना जारी होने के बाद भी जिला में निजी बसें 200 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई हैं। निजी ऑपरेटरों ने प्रदेश सरकार को फिर ठेंगा दिखाया है अब भी करीब 260 बसें खड़ी हैं। शुक्रवार को मंडी बस स्टैंड पर 30 फीसद सवारियां कम थी।
हालांकि वीरवार को बस स्टैंड पर सवारियों की संख्या 60 फीसद से अधिक थी। कोरोना व किराया वृद्धि के बाद लोगों ने बस में सफर करने से दूरी बनाई है। शुक्रवार को अधिकतर बसें 10 से 15 सवारियों के साथ की दौड़ती रही। जबकि कुछ में चार से आठ सवारियां बैठी थी। लंबे रूट की बसों में भी यही स्थिति रही है। निगम की बसें खाली दिखी।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top