­

Friday, July 31, 2020

हिमाचल में भूस्खलन और भारी बारिश के चलते 179 सड़कें बंद

loading...
प्रदेश में मूसलाधार बारिश होने से मनाली-रोहतांग मार्ग पर पागलनाला में बाढ़ आने से कई वाहन फंस गए। भूस्खलन और भारी बारिश के चलते प्रदेश में 179 सड़कें बंद रहीं। मंडी जोन में 129, कांगड़ा में 37, शिमला और हमीरपुर जोन में 6-6 सड़कें बंद रहीं। भारी बारिश से मक्की की फसल को नुकसान हुआ है। कुल्लू में रात को भारी बारिश से घाटी का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लारजी-सैंज मार्ग रात को छह घंटे बंद रहा।
भूस्खलन व पत्थर गिरने से एक दर्जन के करीब मार्ग प्रभावित हुए हैं। रोहतांग दर्रे के साथ ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात होने से तापमान में गिरावट आई है। सोलन में एक दर्जन मार्ग प्रभावित हुए हैं। हमीरपुर की टौणीदेवी तहसील में पहाड़ी दरकने से सारा मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे टौणीदेवी-कक्कड़ सड़क पर यातायात कई घंटे बंद रहा। मंडी में एक दर्जन सड़कें बाधित रहीं।
धर्मपुर मंडल में दस सड़कों पर वाहनों के पहिये थमे रहे। चंबा में आधा दर्जन मार्ग बंद रहे। तीसा-मंगली मार्ग पर तरेला पुल के पास सड़क का एक हिस्सा धंसने से निजी बस का पिछला टायर हवा में लटक गया। इससे बस में सवार 30 सवारियों की जान पर बन आई। लोगों ने बस से बाहर निकलकर सड़क से नीचे कच्चा डंगा लगाकर और जेसीबी से कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे बाद बस को निकाला।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top