
मानसून उत्तराखंड के उत्तर पूर्व में पहुंच गया है और मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर मानसून पहुंचने की संभावना जताई है। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक लगातार बारिश जारी रही। भारी बारिश के कारण खडड व नाले भी उफान पर आ गए हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के छह जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में बहुत अधिक बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि लाहुल-स्पीति और किन्नौर को छोड़ बाकी अन्य जिलों में भी बारिश व आंधी के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।
मंगलवार दोपहर बाद शिमला और धर्मशाला सहित कई क्षेत्रों में बारिश हुई थी। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली। धर्मशाला में मंगलवार को 24 मिलीमीटर बारिश हुई। मंगलवार सुबह से अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाए रहे। इसके कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को मानसून उत्तराखंड पहुंच गया है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment