
सुजानपुर के वार्ड नंबर पांच में रसोईघर में खाना बनाते हुए महिला आग की चपेट में आकर झुलस गई। आग की चपेट में आई महिला को बचाते उसका बेटा भी झुलस गया है। परिवार के अन्य सदस्यों व ग्रामीणों की सहायता से झुलसी महिला को सिविल अस्पताल सुजानपुर पहुंचाया गया, जहां उसे प्रथम उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया।
रविवार सुबह यह हादसा हुआ है। महिला को उसका पति, बच्चे व मोहल्ले के लोग सिविल अस्पताल सुजानपुर में लेकर आए। महिला 80 फीसद तक झुलस चुकी थी। महिला के झुलसने की सूचना सुजानपुर पुलिस को मिली। मौके पर ही थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री, एएसआई राकेश कुमार सहित अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे और बयान कलम बद करने की कोशिश की। लेकिन महिला की हालत गंभीर होने के कारण पुलिस बयान नहीं ले पाई।
परिवार के सदस्यों के अनुसार महिला रसोईघर में खाना बना रही थी, उसका पति नीचे कमरे में था। एकाएक महिला के चीखने के बाद आस पड़ोस के लोग इक्ट्ठे हुए और एक निजी गाड़ी में उसे अस्पताल पहुंचाया। सुजानपुर में कार्यरत डॉक्टर राजकुमार ने बताया महिला 80 फीसद तक झुलस चुकी है। हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया है। उधर थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment