
अम्ब कस्बे में स्थित हिम सिलेंडर उद्योग के पास सोमवार देर शाम महिला का शव मिला था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि महिला की हत्या हुई है। 25 वर्षीय महिला किराये के कमरे में पति के साथ रह रही थी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ित के खिलाफ हत्या की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जिला के एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने की है। उन्होंने कहा मामला दर्ज करके संबंधित क्षेत्र के अासपास लोगाें से पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को घटना के समय महिला कमरे में अकेली थी और पति काम के लिए गगरेट गया हुआ था। इस दौरान वह दोपहर से अपने कमरे में ही थी और अंदर से दरवाजे को कुंडी लगा रखी थी। महिला जब देर शाम तक भी कमरे से बाहर नहीं निकली तो आसपास में रह रही महिलाओं ने इसे आवाज लगाई। लेकिन कमरे के अंदर से कोई हरकत नही हुई।
संदेह होने पर महिलाओं ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो उक्त महिला के गले व सिर पर काटने के निशान थे और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर पड़ी थी। वहीं इसकी सूचना महिलाओं ने पहले उसके पति को दी। इसके बाद अम्ब पुलिस थाना को सूचित कर दिया।
अतिरिक्त थाना प्रभारी अम्ब अनिल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में ऊना भेज दिया है। अम्ब पुलिस ने महिला के शरीर पर चोटें लगी होने के बाद प्रारंभिक कार्रवाई के बाद अब अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment