­

Saturday, June 20, 2020

पहाड़ों पर गिरे बर्फ के फाहे, कई क्षेत्रों में बारिश होने से गर्मी से मिली राहत

loading...

हिमाचल प्रदेश में लोगों को पिछले कई दिनों से पसीने छुड़ाने वाली भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ा। इसी बीच शुक्रवार को हुई बारिश और बर्फबारी ने लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत प्रदान की। हिमाचल में शुक्रवार को निचले क्षेत्रों में जहां बारिश हुई वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी हुई।
धर्मशाला, नाहन और सुंदरनगर में बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है। वहीं लाहुल-स्पीति, मनाली व रोहतांग दर्रे के ऊंचाई वाले भाग सहित आसपास की पहाड़ियों में भी बर्फ के फाहे गिरे हैं। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top