­

Tuesday, June 16, 2020

हिमाचल : युवक ने लगाया फंदा और लड़की ने नसें काटकर अपनी जीवन लीला कर ली समाप्त

loading...
हिमाचल : युवक ने लगाया फंदा और लड़की ने नसें काटकर अपनी जीवन लीला कर ली समाप्त

उपमंडल गगरेट के एक गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली तो वहीं इसी गांव की एक लड़की ने अपनी नसें काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लड़का-लड़की द्वारा ऐसा कदम क्यों उठाया गया और इनके बीच आपस में क्या संबंध थे इस बारे पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए ऊना भेज दिया है, वहीं लड़की को उपचार के बाद अस्पताल से छुïट्टी दे दी गई है। पुलिस ने दोनों केसों में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पिता का रो-रो कर बुरा हाल

जानकारी के अनुसार उपमंडल गगरेट के एक गांव का 24 वर्षीय लड़का रविवार को बाइक पर घर से यह बोलकर निकला कि वह अपने दोस्त के पास जा रहा है। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उनको गांव के एक मंदिर के पास युवक की बाइक खड़ी मिली। उसके बाद परिजन उसे जंगल में ढूंढते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसके परिजन गांव के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सुबह फिर से उसकी तलाश में जंगल की ओर गए। इस दौरान उसके पिता ने अपने बेटे की लाश एक पेड़ से लटकी देखी। बेटे की लाश को देखकर पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। शव को पेड़ से उतारकर थाना गगरेट में सूचना दी गई जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस मामलों की जांच कर रही है

वहीं देर रात उसी गांव की एक लड़की ने अपनी नसें काटकर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने की कोशिश की। देर रात जब लड़की के परिजनों को इस बात का पता चला कि लड़की ने अपनी बाजू की नसें काट ली हैं तो वे तत्काल उसे गगरेट के सिविल अस्पताल ले आए। चिकित्सक डा. महेश्वर राय द्वारा उसका इलाज किया गया। इलाज के बाद लड़की को अस्पताल से छुïट्टी दे दी गई। इस बारे पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंची और लड़की के खिलाफ आत्महत्या करने को लेकर केस दर्ज किया गया। डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली और लड़की ने अपनी बाजू की नसें काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top