जिला शिमला के ढली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुम्मा के राजकीय वरिष्ठ
माध्यमिक स्कूल में सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत एक व्यक्ति ने पंखे से
फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय युदी राम
शर्मा निवासी सुन्नी के चेबड़ी गांव के रूप में हुई है। वही, पुलिस ने शव को
कब्जे में लेकर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुबह के वक्त युदी राम शर्मा का शव उसके दफ्तर में फंदे से लटका हुआ था। स्कूल के अन्य कर्मचारियों को जब इस बारे में पता चला, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। वही, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है।
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी परवीर ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। क्योंकि मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। लिहाजा पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।

loading...
loading...
No comments:
Post a Comment