
हिमाचल/ ऊना:भारत-चीन की सीमा गलवान में हुए विवाद के बीच जहां 20 जवान शहीद हुए हैं, वहीं ऊना का एक जवान घायल बताया जा रहा है। सूचनाओं के अनुसार इस जवान का इलाज लेह-लद्दाख के अस्पताल में चल रहा है, लेकिन अधिकारिक पुष्टि न होने के चलते परिवार का हाल बेहाल है।
माता-पिता व जवान की पत्नी को सेना अधिकारियों से बेटे कुशलता का इंतजार है। जवान के परिजनों की माने तो उन्हें किसी से बेटे के गंभीर घायल होने की सूचना मिली है, लेकिन सेना द्वारा परिवार को कोई जानकारी नहीं दी गई। वहीं, डीसी ऊना ने कहा कि अभी तक ऐसी कोई अधिकारिक सूचना नहीं है, जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें कि शहर के वार्ड नंबर एक का सर्वजीत सिंह भारतीय सेना की पंजाब रेजीमेंट में तैनात है।
वह चीन बार्डर पर तैनात है। सर्वजीत सिंह के पिता सतनाम सिंह भी पूर्व सैनिक है। जिलाधीश ऊना संदीप कुमार ने बताया कि सेना के अधिकारियों से बात की जा रही है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment